टीएस सिंहदेव केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल .. पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

वर्ष 2023 - 2024 में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया है। समिति में 16 सदस्य की टीम बनाई गई है। इसमें छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी जगह दी गई है। 

जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल के नाम शामिल हैं।

देखें पूरी सूची 

Comments