सामग्री क्रय में मिली गड़बड़ी, CMO और लेखापाल पर गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 62 लाख की गड़बड़ी मामले में सराकर ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम को निलंबित कर दिया गया है।
 
दरअसल, बीजापुर के भोपालपटनम में पदस्थापना के दौरान नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम के द्वारा पार्षदों के साथ मिलकर मांग पत्र तैयार कर सामग्री क्रय की गई थी। साथ ही मद परिवर्तन कर 15वें वित्त आयोग की राशि से बिना अनुमति के राशि का भुगतान किया गया था। दोनों के द्वारा 62 लाख की वित्तीय अनियमितता की गई थी। जांच के बाद दोनों दोषी भी पाए गए थे। राज्य सरकार ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 
निलंबन अवधि के दौरान पाटले और चिडेम का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विकास कार्यलय जगलपुर रहेगा। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Comments