“‘लव्स ऑफ माई लाइफ’ के साथ बीच पर चिल कर रहीं कियारा, फैमिली वेकेशन की तस्वीरें वायरल

कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' है, जिसकी रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। मां बन चुकीं अभिनेत्री इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बीच पर चिल करती नजर आईं। साथ ही लिखा- '...विद लव्स ऑफ माई लाइफ' 
याच पर दिखीं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह बीच पर आराम फरमाती नजर आईं। उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं। उनके बाल रेत पर बिखरे हैं जिनपर छोटे-छोटे शंख रखे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में कियारा याच पर ब्लैक एंड वाइट बिकनी में नजर आईं। कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर में शादी की थी। शादी के दो साल बाद 15 जुलाई 2025 को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने।

Comments